खाद्य विभाग की कार्रवाई में 40 किलो दोहरा बरामद
# 30 किलो सुपारी मिली,तीन नमूने जांच के लिए भेजे,युवक हिरासत में
जौनपुर।
गुलाम साबिर
तहलका 24×7
मिलावटी और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने शिवगुलामगंज बाजार में बड़ी कार्रवाई की।टीम ने विकास अग्रहरि पुत्र विनय अग्रहरि के निवास से करीब 40 किलो दोहरा और 30 किलो सुपारी बरामद की।
कार्रवाई के दौरान विभागीय अधिकारियों ने बरामद दोहरे के तीन नमूने लेकर जांच के लिए भेजे।

इसके बाद मौके पर बरामद दोहरा और सुपारी को नष्ट करा दिया गया।मौके पर मौजूद विकास अग्रहरि को पुलिस हिरासत में लेकर थाने भेज दिया,जहां उसके खिलाफ नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की गई।कार्रवाई मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज जायसवाल के नेतृत्व में की गई।टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मयंक शंकर दुबे,विनोद यादव,अपराजिता तिवारी शामिल रहे।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया कि जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।अधिकारियों ने कहा कि मिलावटी, प्रतिबंधित अथवा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक खाद्य पदार्थों के निर्माण और बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

















