खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई: दो दुकानों पर छापा, तेल के नमूने लिए गए

खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई: दो दुकानों पर छापा,तेल के नमूने लिए गए

शाहगंज,जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7
               खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को क्षेत्र में मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान चलाते हुए दो दुकानों पर छापेमारी की।कार्रवाई के दौरान संदिग्ध खाद्य सामग्री के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए।खाद्य विभाग की टीम ने कलेक्टरगंज स्थित दिलीप साहू के प्रतिष्ठान और अलीगंज घासमंडी स्थित फारूक खाद्य भंडार पर कार्रवाई की गई।
यहां पामोलिन ऑयल के नमूने संग्रहित किए गए।इस अभियान में फूड सेफ्टी ऑफिसर अपराजिता तिवारी,मनोज कुमार वर्मा और विनोद कुमार यादव शामिल रहे।अधिकारियों ने बताया कि नमूनों को प्रयोगशाला में परीक्षण के लिए भेजा गया है।
रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि मिलावटखोरी या मानक के विपरीत खाद्य सामग्री बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Previous articleअदालती बहिष्कार के बीच भी जारी रहेगी सुनवाई, हाई कोर्ट करेगा एमिकस क्यूरी नियुक्त
Next articleजांच कमेटी की रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद सख्त कार्रवाई के संकेत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?