गंगा घाटों पर लगेंगे कैमरे, 24 घंटे सिटी कमांड सेंटर से होगी निगरानी

गंगा घाटों पर लगेंगे कैमरे, 24 घंटे सिटी कमांड सेंटर से होगी निगरानी

वाराणसी। 
तहलका 24×7
               नागरिक सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए अब गंगा घाटों पर भी अत्याधुनिक कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों की निगरानी सीधे सिटी कमांड सेंटर से की जाएगी।अधिकारियों के मुताबिक घाटों का चयन जारी है और गंगा का जलस्तर घटने तथा सफाई कार्य पूरा होने के बाद कैमरे स्थापित किए जाएंगे।
इन कैमरों से घाटों पर 24 घंटे नजर रखी जाएगी। किसी भी घटना की स्थिति में सिटी कमांड सेंटर तुरंत संबंधित पुलिस टीम को सूचना देगा, जिससे अराजकतत्वों पर समय रहते कार्रवाई की जा सकेगी। वर्तमान में सिटी कमांड सेंटर फेज-1 के तहत 2500 से अधिक हाई-टेक कैमरों के जरिए शहर के विभिन्न हिस्सों पर नजर रख रहा है।
यहां 25 पुलिसकर्मी चौबीसों घंटे ड्यूटी पर रहते हैं और लगातार कैमरा फीड मॉनिटर करते हैं। इन कैमरों के माध्यम से न केवल आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है, बल्कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी त्वरित कार्रवाई हो रही है।
Previous articleमदर निसा फाउंडेशन के लोगों ने जोश-ओ-खरोश के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
Next articleलाल किला से मोदी का ऐलान: भारत न झुकेगा, न टूटेगा और न रुकेगा, खींचेगा बड़ी लकीर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?