गरीब, असहाय और दिव्यांगों की मदद पुनीत कार्य: इंदु सिंह

गरीब, असहाय और दिव्यांगों की मदद पुनीत कार्य: इंदु सिंह

जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7.                                                               जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने नगर के गूलरघाट पर कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित कर गरीबों, असहायों और दिव्यांगों में ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किया।कंबल वितरित करते हुए व्यापार मंडल के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदु ने कहा कि ऐसे लोग जो सड़क पर दो जून की रोटी भर ही कमा पाते हैं।

एक गर्म कम्बल उनके लिए विलासिता की वस्तु हो जाती है जिसे वो खरीद नहीं पाते हैं। ऐसे असहाय लोगों को व्यपार मंडल की कोशिश है कि उनको कष्ट से मुक्ति मिले और वो एक गरिमामय जीवन यापन कर सकें। क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को कंबल वितरित किया। कंबल पाकर गरीबों, असहायों के चेहरों पर मुस्कान आ गई।

इस अवसर पर व्यापार मंडल के जिला महामंत्री आरिफ हबीब, उमेशचंद गुप्त, घनश्याम साहू, स्वतंत्र साहू, आलोक रंजन सिन्हा, अरुण शुक्ल, संजय श्रीवास्तव, राजे यादव, अजय सिंह, धनंजय यादव, मौसम सिंह, अन्नू सिंह, राज, सौरभ, कल्लू अग्रहरि, मो. यूसुफ सहित तमाम उपस्थित रहे।

Previous articleस्टार क्लब ने आयोजित किया एक शाम अमर शहीदों के नाम
Next articleसड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक बनें युवा : सुशील मिश्रा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?