गर्भाशय से निकाला 5.5 किलोग्राम का ट्यूमर

गर्भाशय से निकाला 5.5 किलोग्राम का ट्यूमर

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
             नगर के अक्खनसराय स्थित अनीता हॉस्पिटल एवं ब्लड बैंक में डॉक्टरों की टीम ने जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देकर एक महिला की जान बचाई।जानकारी के मुताबिक सरायमोहिउद्दीनपुर निवासी मीला नामक दिव्यांग महिला के गर्भाशय (बच्चेदानी) में वर्षों से बढ़ रहा ट्यूमर पिछले कुछ महीनों से गंभीर समस्या बन चुका था।
ट्यूमर का वजन लगभग साढ़े 5 किलो था, जो न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए घातक हो चला था, बल्कि महिला को असहनीय पीड़ा भी दे रहा था। जिसका ऑपरेशन वरिष्ठ सर्जन डॉ. अभिषेक रावत के नेतृत्व में किया गया। उनका सहयोग एनेस्थेटिस्ट डॉ. आरिफ, डॉ. रामू यादव व ओटी टेक्नीशियन टीम के सदस्यों अंकुश गौतम और अमरेंद्र चौहान ने किया।
डॉ. अभिषेक रावत ने बताया कि ऑपरेशन अत्यंत चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि मरीज की पहले से ही विकलांगता एवं शारीरिक कमजोरी ने स्थिति को जटिल बना दिया था। बावजूद इसके, टीम वर्क और आधुनिक तकनीक की मदद से ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा। ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति स्थिर है और तेजी से स्वास्थ्य लाभ हो रहा है। हॉस्पिटल की इस उपलब्धि पर परिजनों ने डॉक्टरों का आभार जताया।
Previous articleहाईवे पर रंगरलियां मनाने वाले भाजपा नेता पर केस दर्ज
Next articleप्राइमरी टीचरों के ट्रांसफर पॉलिसी में बड़ा बदलाव
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?