गाजीपुर : अंतर्राज्यीय चोरों को वाराणसी पुलिस ने किया गिरफ्तार
खानपुर।
अंकित मिश्रा
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र के सरवपुर गाँव मे हुई दो दिनों से ताबड़तोड़ छापेमारी से हड़कंप मच गया। इस छापेमारी मे तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से लाखों रूपये बरामद किये गये हैं।जानकारी के अनुसार शनिवार की देर शाम खानपुर थाना क्षेत्र के सरवपुर गाँव मे वाराणसी पुलिस और क्राइम ब्रांच ने चार युवकों को उठाया था। गाँव मे अचानक भारी संख्या मे पुलिस बल की अचानक दबिश देने से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। खानपुर के सरवरपुर राजभर बस्ती के कमलेश कुमार पुत्र कैलाश राजभर निवासी सरवरपुर, सूरज राजभर पुत्र बहादुर राजभर निवासी सरवपुर, राजेश राजभर उर्फ डम्मू पुत्र स्व. अशोक राजभर निवासी सरवपुर जनपद गाज़ीपुर को पकड़ अपने साथ ले गयीं।

अभियुक्तों से कड़ाई से पूछताछ करने पर शातिर अभियुक्त सूरज राजभर ने बताया कि मैं पहले मुम्बई में रहकर अपने साथियो के साथ फ्लैटों में चोरी करते थे, मेरे ऊपर मुम्बई में एक दर्जन के करीब चोरी के मुकदमें पंजीकृत है। मैं जनवरी माह 2022 में अपने घर सरवरपुर पोस्ट बहेरी थाना खानपुर जनपद गाज़ीपुर अपने उपरोक्त साथियो के साथ आया, हम सभी अगल-बगल के रहने वालें हैं। हम लोग गांजा शराब के सेवन करते हैं तथा हम लोगो की कई गर्लफ्रेंड्स हैं, जिसमें काफ़ी पैसे खर्च हो जाते हैं इसीलिए हम लोग प्लानिंग के तहत बनारस में फ्लैटों में चोरी करने के लिए आये। वाराणसी के सारनाथ थाना अन्तर्गत मवईया स्थित अटलांटिका अपार्टमेंट के फ्लैट नं0 305 में चोरी करने के लिए आए लेकिन अपार्टमेंट 305 नंबर मे लोग मौजूद थे इसीलिए घटना को अंजाम नहीं दे पाए इसीलिए अगले दिन पुनः फिर उसी अपार्टमेंट मे जाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। साथ ही वहाँ से मौके से दस लाख सत्तर हजार रूपये नगद व चौबीस अदद चांदी के गिन्नी के सिक्कों को ले कर चल दिए।

# सीसीटीवी फुटेज की मदद से गाज़ीपुर जनपद मे पहुंची वाराणसी टीम
चोरी की घटना की शिकायत मिलते ही वाराणसी पुलिस व क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच पड़ताल मे जुट गयीं वही और क्षेत्र के सभी जगहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज और मोबाईलों के लोकेशन पर जुट गयीं और चोरो की तलाश मे गाज़ीपुर जनपद के खानपुर थाना क्षेत्र मे छापेमारी शुरू कर शनिवार की देर शाम मोबाईल लोकेशन पर पहुंची टीम ने खानपुर के सरवरपुर के राजभर बस्ती से चार लोगो को गिरफ्तार कर अपने साथ लेकिन गयीं।

















