जौनपुर : शादी के झांसे में लेकर युवती को लेकर रिश्तेदार फरार

जौनपुर : शादी के झांसे में लेकर युवती को लेकर रिश्तेदार फरार

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                    क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में एक युवती को उसका एक रिश्तेदार शादी का झांसा देकर भगा ले गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध शादी का झांसा देकर अपहृत करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

गांव से अपहृत युवती की मां ने आरोप लगाया है कि आजमगढ़ निवासी उसके बहू का भाई 11 जून को उसके घर आया था। उसकी पुत्री को शादी करने का लालच दिया। उसकी पुत्री घर आए बहू के भाई के झांसे में आ   गई। उसी दिन उसकी पुत्री को लेकर फरार हो गया। परिजनों को जब हकीकत मालूम हुआ तो वह पुत्री की तलाश करने लगे। कहीं सुराग न लगने पर पुलिस की मदद लेनी पड़ी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
Previous articleजौनपुर : स्पष्टीकरण न देने पर बीईओ ने बीएसए को भेजा पत्र
Next articleगाजीपुर : अंतर्राज्यीय चोरों को वाराणसी पुलिस ने किया गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?