गाजीपुर : चोरी के सामान के साथ छह चोरों को खानपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजीपुर : चोरी के सामान के साथ छह चोरों को खानपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

खानपुर।
अंकित मिश्रा
तहलका 24×7
                खानपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के विछुड़नाथ तिराहे से छह शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार शातिर चोरों के कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस, एक डीजल इंजन व दो गैस सिलेंडर बरामद कर लिया गया। पुलिस ने सभी चोरों का चालान न्यायालय भेज दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार खानपुर पुलिस रात्रि गश्त व वांछित वारंटी के तलाश मे क्षेत्र मे मौजूद थीं।

तभी मुखबिर की सूचना पर सक्रियता दिखाते हुए उप निरीक्षक रामसजन यादव व चौकी प्रभारी सिधौना फूलचंद पांडेय अपने हमराहियों हेड कांस्टेबल अवधेश यादव, कांस्टेबल आकाश सिंह, धर्मेंद्र कुमार, अनूप पाठक, मुकुल मिश्रा के साथ क्षेत्र के विछुड़नाथ तिराहे से छह शातिर चोरों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने अपना नाम विवेक उर्फ़ रामकेश यादव पुत्र कविलाश यादव, दुर्गेश यादव पुत्र स्व. रामजी राम, मुकेश कुमार पुत्र घूरभारी राम, जयकिशन पुत्र प्यारेलाल, छोटू कुमार पुत्र कल्पनाथ राम व अमित कुमार पुत्र मेवालाल निवासीगण तेलियानी थाना खानपुर जनपद गाज़ीपुर बताया। अभियुक्त विवेक उर्फ़ रामकेश के पास से एक देशी तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक डीजल इंजन बरामद किया गया। वहीं अन्य अभियुक्तों की निशानदेही पर नंदगंज से चोरी किया गया दो गैस सिलेंडर बरामद किया गया हैं। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।
Previous articleजौनपुर : भरत- मिलाप के अलौकिक दृश्य को देख सजल हुए नैना
Next articleजौनपुर : धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?