गाजीपुर : नशा मुक्ति अभियान में पुलिसकर्मियों ने ली शपथ

गाजीपुर : नशा मुक्ति अभियान में पुलिसकर्मियों ने ली शपथ

खानपुर।
अंकित मिश्रा
तहलका 24×7
                 नशा मुक्ति अभियान को लेकर रविवार की सुबह स्थानीय थाने में खानपुर थानाध्यक्ष संजय मिश्रा के नेतृत्व में नशामुक्ति का संकल्प लिया गया।थानाध्यक्ष के नेतृत्व में थाना परिसर में सभी पुलिसकर्मी, चौकीदार द्वारा नशा मुक्ति का संकल्प लिया गया।

थानाध्यक्ष खानपुर संजय मिश्रा ने बताया कि नशा इंसान को बर्बाद कर देती जिससे इंसान शारीरिक व मानसिक रूप से भी बिगड़ जाता हैं इसीलिए आईये आज नशा मुक्ति अभियान पर शपथ लेकर नशा न करने और न किसी को करने देने की शपथ ली गई हैं। इस मौके पर चौकी प्रभारी सिधौना सुनील तिवारी, चौकी प्रभारी आशुतोष शुक्ला, उप निरीक्षक रामसजन यादव, रमाकांत वर्मा, उप निरीक्षक श्याम राज, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र पटेल, रवि, अवधेश, सार्थक मिश्रा, वीरू आदि लोग उपस्थित रहें।
Previous articleजौनपुर : पास्को एक्ट के अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next articleजौनपुर : रैली निकालकर ओटीएस के प्रति किया जागरूक
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?