गाजीपुर : पूर्व फ़ौजी के निर्माणधीन बाउंड्री वॉल को मनबढ़ो ने ढहाया
खानपुर।
अंकित मिश्रा
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र के घोघवा गांव मे अपनी जमीन पर निर्माण करवा रहें पूर्व फ़ौजी के निर्माणधीन बाउंड्री वॉल को मनबढ़ युवकों द्वारा ढहा दिया गया।जानकारी के मुताबिक वाराणसी जनपद के चौबेपुर थाना क्षेत्र के कैथी गांव निवासी रिटायर्ड फ़ौजी दिनेश पुत्र शिवपूजन द्वारा बीते वर्ष 2020 मे खानपुर थाना क्षेत्र के घोघवा मे आराजी न. 522 मे तीन बिस्वा जमीन लिए थे।

वहीं फ़ौजी दिनेश के द्वारा अपनी जमीन पर निर्माण करवाकर नींव डलवा भरवाकर करीब छह फिट ऊंची दीवाल उठवा लिए तो क्षेत्र के ढकवा गाँव निवासी विनोद यादव पुत्र काशीनाथ यादव, मनोज यादव पुत्र काशीनाथ यादव, प्रमोद यादव पुत्र काशीनाथ यादव के द्वारा फ़ौजी दिनेश के पिता शिवपूजन को मारने लगे और निर्माणधीन बाउंड्री वॉल को ढहा दिया। वहीं पीड़ित के पिता के द्वारा सूचना मिलते ही दिनेश ने तत्काल इसकी सुचना खानपुर पुलिस को दी, मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष खानपुर संजय मिश्रा ने सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत जांच-पड़ताल में जुट गए। एक अभियुक्त विनोद यादव पुत्र काशीनाथ यादव को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।


















