गाजीपुर : बिजली विभाग की लापरवाही से तीन बिस्वा गेंहू की फसल जलकर खाक

गाजीपुर : बिजली विभाग की लापरवाही से तीन बिस्वा गेंहू की फसल जलकर खाक

खानपुर।
अंकित मिश्रा
तहलका 24×7
                 थाना क्षेत्र के बुढ़ीपुर गांव में सुबह करीब दस बजे शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से तीन बिस्वा गेंहू की फसल जलकर खाक हो गई।क्षेत्र के बुढ़ीपुर गाँव निवासी फतेह बहादुर यादव का खेत बुढ़ीपुर सड़क किनारे है। सड़क के ऊपर से गुजर रहा एलटी तार काफी नीचे लटका हुआ है। शादिभादि-नियार मार्ग से गुजर रहा एक ट्रक जैसे ही बूढ़ीपुर चौराहे के पास पहुँचा की एलटी तार से लग गया। वहीं तार से लगते ही उससे निकली चिंगारी से सड़क किनारे गेहूं के फसल में आग लग गयी।
आग लगते ही आस-पास के लोगो मे हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि करीब तीन बिस्वा गेंहू की फसल जलकर खाक हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि स्थानीय बिजली विभाग के कर्मचारियों से एलटी तार को सही करने के लिए बार-बार शिकायत की गई थी लेकिन फिर भी आज तक इसे सही नही किया गया। वही बिजली विभाग के अधिकारियों के कारण आज गेहू की फसल जलकर खाक हो गई। वही खानपुर बिजली विभाग जेई नत्थूराम ने बताया कि एलटी तार से बिजली की सप्लाई बंद कर दी गई है। अभी तक इस प्रकार की कोई शिकायत क्षेत्रीय लोगो द्वारा नही मिली थी। जल्द ही उसे सही करवाकर पुनः सप्लाई सुचारू रूप से चालू करवा दिया जायेगा।
Previous articleजौनपुर : विवाहिता ने लगाया बलात्कार का आरोप
Next articleजौनपुर : विश्व स्वास्थ्य दिवस पर भाजपाइयों ने वितरित किया फल, चलाया सफाई अभियान
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?