जौनपुर : विश्व स्वास्थ्य दिवस पर भाजपाइयों ने वितरित किया फल, चलाया सफाई अभियान
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में आयुष्यमान भारत के अंतर्गत शहीद उमानाथ सिंह जिला अस्पताल में फल वितरण किया। उसके उपरांत कार्यकर्ताओ के साथ मिलकर जिला अस्पताल परिसर की साफ सफाई की गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपाइयों द्वारा मनाया जा रहा सेवा सप्ताह कार्यक्रम में तरह-तरह के सेवा कार्य किए जा रहे हैं। जिसके चलते भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल वितरण किए। अस्पताल पहुंचे भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने वहां भर्ती मरीजों से उनकी सेहत के बारे में पूछा और उन्हें फल वितरण किए और वार्ड में भर्ती मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। मरीजों को मिल रही सुविधा के विषय में जानकारी ली गई। साथ ही मौसमी बीमारी से बचाव को गंभीर रहने की सलाह दी। कहा कि मौसम बदल रहा है ऐसे में विशेष सावधानी बरतने की जरुरत है।

















