ग्रामीणों के सहयोग से महावीर हनुमान मंदिर का हुआ जीर्णोद्धार
# पूजन-अर्चन के दौरान गूंजे जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारे,श्रद्धालुओं में रहा उत्साह
पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
क्षेत्र के जगदीशपुर ग्राम सभा स्थित महावीर हनुमान मंदिर का ग्रामीणों के सहयोग से जीर्णोद्धार कराया गया।रविवार को जीर्णोद्धार कार्य पूरा होने के बाद मंदिर परिसर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।मंदिर के जीर्णोद्धार से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहा।पंडितों ने मंत्रोच्चार के बीच भाजपा नेता प्रभात सिंह मिंटू की मौजूदगी में पूजन-अर्चन कराया।

पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारे लगाए।इसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया।ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर के जीर्णोद्धार से परिसर की सुंदरता बढ़ने के साथ श्रद्धालुओं को भी बेहतर सुविधा मिलेगी।आयोजन में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया।

इस अवसर पर जेपी दुबे,अभिषेक राजपूत,पवन मिश्रा जित्तू,शैलेश मिश्रा,अनिल चौबे,दिनेश सिंह,संतोष सिंह, लाल बिहारी सेठ,प्रवेश दुबे,सुजीत प्रजापति,सुरेश पटेल,अतुल पटेल,मन्नेलाल श्रीवास्तव,मनोहर सेठ समेत क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण और श्रद्धालु मौजूद रहे।
















