घरेलू हिंसा की शिकार महिला समेत चार का कराया चिकित्सकीय परीक्षण
सुइथाकला, जौनपुर।
राजेश चौबे
तहलका 24×7
स्थानीय सीएचसी पर शनिवार को पुलिस द्वारा घरेलू हिंसा की शिकार एक महिला समेत चार लोगों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। उसके बाद मामले में विधिक कार्रवाई शुरु कर दी गई।बताया जा रहा है कि शुक्रवार को क्षेत्र के रूधौली निवासिनी सलमा बानों (28) पत्नी रमजान अली ने सास, ससुर, ननद और पति द्वारा घरेलू हिंसा की शिकार हो कर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

वहीं दूसरी ओर सवायन के उसरा निवासी दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में दोनों पक्ष थाने पहुंचकर एक दूसरे के विरुद्ध लिखित शिकायत की। पुलिस एक पक्ष से राजदेव (60) पुत्र रामराज और दूसरे पक्ष से सियाराम (30) पुत्र रामचेत व उसकी अट्ठाईस वर्षीया पत्नी आरती समेत घरेलू हिंसा की शिकार महिला सलमा का शनिवार को स्थानीय सीएचसी पर चिकित्सकीय परीक्षण कराया। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने अपने को थाना परिसर से बाहर होने के कारण मामले से अनभिज्ञता जताई।
















