चीनी लदी ट्रक पलटी,चालक व खलासी घायल
पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
फूलपुर थाना क्षेत्र के वाराणसी जौनपुर फोरलेन मार्ग पर रामपुर ओवरब्रिज के पास जौनपुर की तरफ से आ रही चीनी लदी ट्रक चालक के नीद आ जाने से असंतुलित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। जिससे ड्राइवर व खलासी घायल हो गए।घटना गुरुवार अलसुबह 5 बजे की बताई जाती है।बताया जाता है कि ट्रक चीनी लेकर सोनभद्र जा रही थी।

चालक को नींद आ गई और फोरलेन के किनारे गड्ढे में 50 मीटर तक चलने के बाद पलट गई।जिससे उसके चारों पहिये ऊपर हो गए।घटना में जहां चीनी बिखर गई और ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया,वहीं चालक आस मोहम्मद (35) व खालसी सैयद हुसैन (26) निवासी बड़ौत थाना बभनी जिला सोनभद्र घायल हो गए। जिसमें गम्भीर रुप से घायल खलासी को ग्रामीणों की मदद से एम्बुलेंस से पीएचसी पिंडरा इलाज के लिए भेजा गया।जहां हालत ठीक बताई जा रही है।

















