चोरी की 6 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

चोरी की 6 बाइक बरामद,एक आरोपी गिरफ्तार

# सदर अस्पताल से चोरी गई बाइक भी मिली, 600 रुपये नकद बरामद

जौनपुर। 
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7 
              वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की छह बाइक बरामद की है।पुलिस ने एक आरोपी अतुल सोनकर उर्फ बुल्ला को गिरफ्तार किया।बरामद सभी बाइक बिना नंबर प्लेट की बताई गई हैं।आरोपी के पास से 600 रुपये नकद भी बरामद हुए हैं।पुलिस के अनुसार शुक्रवार की सुबह उपनिरीक्षक जयदीप कोल पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे।
इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर राजासाहब पोखरे और रसूलाबाद मालगोदाम के पास करीब 4:15 बजे उमरपुर सुंदरनगर कॉलोनी, गुलरचक निवासी अतुल सोनकर उर्फ बुल्ला को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने छह चोरी की बाइक बरामद की।इनमें एक बाइक वह भी शामिल है,जिसे एक जून को सदर अस्पताल जौनपुर के पास से चोरी किया गया था।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में दर्ज मुकदमा में अन्य धाराओं की बढ़ोतरी कर आरोपी से पूछताछ कर वाहन चोरी से जुड़े अन्य मामलों की जानकारी जुटा रही है।उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अनिता सिंह,उपनिरीक्षक जयदीप कोल,उपनिरीक्षक राहुल रंजन,हेड कांस्टेबल सरोज कुमार,इस्तेखार खां,राकेश सिंह और कांस्टेबल मोहन यादव शामिल रहे।
Previous articleकांग्रेस की कायरता का प्रमाण है देश का बंटवारा: सीएम योगी
Next articleजौनपुर के शहीदों को नमन कर मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?