चोरी के पम्पिंग सेट व बाइक के साथ दो गिरफ्तार 

चोरी के पम्पिंग सेट व बाइक के साथ दो गिरफ्तार 

# पुलिस ने सोंगर बैरियर के पास से आधी रात को गिरफ्तार करने का किया दावा

खेतासराय,जौनपुर। 
अजीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
              खेतासराय पुलिस ने रविवार को चोरी के दो पम्पिंग सेट व एक मोटरसाइकिल के साथ दो चोर को सोंगर बैरियर के पास से आधी रात को गिरफ्तार करने का दावा किया है। दोनों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही कर चालान न्यायालय भेज दिया।
थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि रविवार की रात्रि क्षेत्र के सोंगर बैरियर (आजमगढ़ बॉर्डर) के पास से बिना नम्बर प्लेट के मोटरसाइकिल से जा रहे दो लोगों को मुखबीर की सूचना पर हिरासत में लिया गया। पूछताछ में अपना नाम तलहा उर्फ समीर पुत्र मोहिउद्दीन, अशरफ पुत्र अब्दुल कलाम निवासीगण मानीखुर्द थाना खेतासराय बताया जिनके पास से चोरी के दो पम्पिंग सेट और मोटरसाइकिल सीडी डीलक्स बरामद किया। गिरफ्तार दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया।
Previous articleसेटेरिया कृमि निकाल चिकित्सक ने घोड़े को दी आंख की रोशनी
Next articleबस की चपेट में आने से सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?