जनसेवा का मिला मौका तो बदलेगी शाहगंज की तस्वीर- वेदानन्द

जनसेवा का मिला मौका तो बदलेगी शाहगंज की तस्वीर- वेदानन्द

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
              योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण काम किया है जबकि पिछली सरकारों में राज्य गुंडागर्दी व भाई-भतीजावाद चरम पर था। भाजपा सुशासन व विकास के मुद्दे पर पुन: प्रचंड बहुमत से सरकार बनायेगी उक्त विचार पूर्व ज्वाइन्ट कमिश्नर व विधानसभा शाहगंज विधानसभा से टिकट के लिए मजबूत दावेदारी प्रस्तुत करने वाले भाजपा नेता वेदानन्द ओझा ने कही।

उन्होंने कहा कि इस बार विधानसभा शाहगंज का चुनाव विकास के मुख्य मुद्दे पर होगा। शाहगंज की जनता परिवर्तन चाहती है अब यहां जाति व धर्म से ऊपर उठ कर जनता सिर्फ और सिर्फ विकास के मुद्दे पर लामबंद हो चुकी है। क्षेत्र के जनादेश के लिए शाहगंज से टिकट की दावेदारी प्रस्तुत कर दी है यदि जनसेवा का मौका मिला तो शाहगंज क्षेत्र की तस्वीर बदलनी तय है।
Previous articleजौनपुर : दबंग पट्टीदार ने महिला के ऊपर फेंका तेजाब
Next articleजौनपुर : शाहगंज तहसीलदार समेत 12 कोरोना संक्रमित
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?