“जबरन कराया गया मेरी पत्नी का निकाह” युवक ने लगाई न्याय की गुहार 

“जबरन कराया गया मेरी पत्नी का निकाह” युवक ने लगाई न्याय की गुहार 

बरेली/ लखनऊ।
आर एस वर्मा 
तहलका 24×7
                   बरेली जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जिसमें एक युवक का कहना है कि सितंबर में उसने अपनी प्रेमिका से आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। इस शादी को लड़की के परिवार वालों ने इनकार कर दिया, साथ ही उसका जबरन निकाह करा दिया है। लड़के ने न्याय के लिए सीएम योगी से गुहार लगाई है।
बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़के का नाम प्रदीप कठेरिया है। लड़की की उससे मुलाकात फैशन डिजाइनिंग के कोर्स करने के दौरान हुई थी। इसी दरम्यान दोनों में प्यार हो गया और अपने रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए सितंबर में दोनों ने आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। इसकी जानकारी लड़की के घरवालों को हुई तो उन्होंने शादी को ही मानने से इनकार कर दिया।
उनका कहना था कि लड़का हिंदू है इसलिए वो इस शादी को इजाजत नहीं दे सकते। इसी बीच लड़की के परिवार वालों ने एक लड़के से उसका निकाह करा दिया। इसकी भनक लगने पर लड़के के होश उड़ गए। वह यह निकाह रुकवाने के लिए पुलिस के पास पहुंचा। इस दौरान उसने अपनी शादी के सबूत और लड़की की चैट भी दिखाई। साथ ही वो वीडियो भी दिखाया जिसमें वो सात फेरे ले रहे हैं। लड़के का कहना है कि हैरानी वाली बात है कि पुलिस की मौजूदगी में ही लड़की का निकाह कराया गया है।
लड़के का आरोप है कि पुलिस ने रिश्वत लेकर लड़की के बयान बदल दिए हैं। उसके पास शादी के सबूत भी हैं, जिनको अनदेखा किया गया है। लड़के ने एक वीडियो के जरिए लड़की का नाम लेते हुए कहा, “वो मुस्लिम और मैं हिंदू हूं हमारी शादी के बारे में लड़की के परिवार को पता था, बावजूद इसके मेरी पत्नी का निकाह करा दिया।
इस पूरे प्रकरण में एसपी क्राइम मुकेश प्रताप सिंह का कहना कि लड़के ने पुलिस को सूचना दी थी कि एक युवती का जबरन निकाह करवाया जा रहा है। इस पर महिला थाना की इंस्पेक्टर को लड़की के बयान लेने के लिए भेजा था। पुलिस को लड़की ने बताया कि वो अपनी मर्जी से निकाह कर रही है।
Previous articleकौशांबी : पांच अवैध अस्पताल सीज, दो झोलाछाप डॉक्टरों को नोटिस जारी 
Next article199 नगर पालिकाओं की आरक्षण सूची जारी…
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?