जय माँ विंध्यवासिनी दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष चुने गए शांतिभूषण मिश्रा

जय माँ विंध्यवासिनी दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष चुने गए शांतिभूषण मिश्रा

खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार
तहलका 24×7
               धार्मिक व सामाजिक संगठन जय मां विंध्यवासिनी दुर्गा पूजा समिति की वार्षिक बैठक में सर्वसम्मति से शांतिभूषण मिश्रा को समिति का अध्यक्ष चुना गया। यह निर्णय सभी सदस्यों की उपस्थिति में लिया गया।निवर्तमान अध्यक्ष  बृजनाथ जायसवाल ने अपने तीन वर्ष का कार्यकाल सकुशल सम्पन्न किया और नए नेतृत्व को शुभकामनाएं देते हुए उनका स्वागत किया।
शांति भूषण मिश्रा क्षेत्र के एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं, जो विगत कई वर्षों से विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इस अवसर पर समिति के धर्मरक्षक मनीष गुप्ता ने कहा कि शांति भूषण के नेतृत्व में आगामी दुर्गा पूजा का आयोजन और भी भव्य, सुव्यवस्थित और जनसहभागिता से परिपूर्ण होगा। बैठक में आगामी दुर्गा पूजा की तैयारियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा सामाजिक सेवा कार्यों की रुपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। अध्यक्ष पद पर चयनित होने के उपरांत क्षेत्रवासियों और समिति के सदस्यों ने श्री मिश्रा को शुभकामनाएं दीं।
बैठक के दौरान शीतला प्रसाद चौधरी, संदीप गुप्ता, आशीष गुप्ता, सनी गुप्ता, अमित जायसवाल, गजेंद्र पांडेय, धर्मचंद गुप्ता, पप्पू पटवा, सत्यम साहू, अतुल साहू, विक्की गुप्ता, विशाल सोनकर, राकेश गुप्ता, आदर्श श्रीवास्तव, वंश श्रीवास्तव, सचिन सोनी, आकाश सोनी, दुर्गेश बरनवाल, अनूप गुप्ता आदि रहे।
Previous articleराष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर आशाओं का संवेदीकरण
Next articleदेह व्यापार में लिप्त दो भाइयों को भेजा गया जेल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?