जहरीली शराब मामले में सपा विधायक रमाकांत यादव कोर्ट में पेश

जहरीली शराब मामले में सपा विधायक रमाकांत यादव कोर्ट में पेश

# कहा- जेल में ठीक से नही मिल रही दवा और खाना

आजमगढ़।
तहलका 24×7 
                समाजवादी पार्टी के विधायक रमाकांत यादव को बृहस्पतिवार की सुबह फतेहगढ़ जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच पेशी के लिए आजमगढ़ लाया गया। रमाकांत यादव एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए, जहां जहरीली शराब कांड मामले में अपना बयान दर्ज कराया। वहीं, गैंगस्टर कोर्ट में भी रमाकांत यादव की पेशी हुई।
         
कोर्ट से निकलते ही उन्होंने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि हमारे ऊपर फर्जी मुकदमा लगाया जा रहा है। साथ ही जेल में न तो दवा दी जाती है और न ही ठीक से खाना-पीना दिया जाता है। एमपी-एमएलए कोर्ट में पूर्व सांसद व फूलपुर पवई से सपा विधायक रमाकांत यादव की पेशी हुई। उनके खिलाफ माहुल में जहरीली शराब पीने से हुई मौत मामले में मुकदमा दर्ज है। रमाकांत यादव को फतेहगढ़ जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद गैंगस्टर कोर्ट में उनकी पेशी हुई।
कोर्ट के खुलने तक रमाकांत वहीं पर रहे। पेशी से लौटते समय मीडिया से जैसे ही उन्होंने कहा कि फर्जी मुकदमा लगाया जा रहा हमारे ऊपर, आजम खां और सोलंकी पर। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य ठीक नहीं है। जेल में दवा नहीं मिलती है। खाना भी ठीक नहीं मिलता। आज आदेश हो जाएगा तो मिलने लगेगा। उनके इतना बोलने के साथ ही पुलिस ने मीडिया कर्मियों को हटाना शुरु कर दिया।
Previous articleकिसान यूनियन ने सात सूत्रीय मांग पत्र बीडीओ को सौंपा, समस्याओं के निस्तारण का दिलाया भरोसा
Next articleराष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कार्यशाला आयोजित 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?