जांच कमेटी की रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद सख्त कार्रवाई के संकेत
शाहगंज,जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
तहसील अधिवक्ता समिति द्वारा अवैध रूप से प्रैक्टिस करने वालों के विरुद्ध गठित जांच कमेटी ने आज अपनी जांच पूरी कर रिपोर्ट अध्यक्ष और महामंत्री को सौंप दी।इस संबंध में अध्यक्ष और महामंत्री ने बताया कि उन्हें जांच कमेटी की रिपोर्ट प्राप्त हो गई है।उन्होंने कहा कि रिपोर्ट के आधार पर जल्द ही एक बैठक बुलाई जाएगी,जिसमें मामले पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें कि अधिवक्ता समिति ने 27 अप्रैल को बैठक कर अधिवक्ताओं के आचरण,अनुशासन एवं पंजीकरण से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते हुए निर्णय लिया कि जो अधिवक्ता समिति में पंजीकृत नहीं हैं और जिनके पास वैध सर्टिफिकेट नहीं है,वे अधिवक्ता भवन में बैठकर कार्य नहीं कर सकेंगे।

आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए 1000 रुपये तक का जुर्माना भी लगाया जाएगा।समिति ने यह भी स्पष्ट किया कि अधिवक्ता भवन की गरिमा बनाए रखने के लिए सभी अधिवक्ताओं को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करना होगा।साथ ही अधिवक्ताओं के हितों की सुरक्षा और कल्याण के लिए समिति प्रतिबद्ध है।

बैठक में बिना सर्टिफिकेट कार्य कर रहे अधिवक्ताओं की जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया था।जिसमें अनिलेश कुमार यादव,अर्जुन कुमार यादव,अनिलेश यादव (जोकाबाद),कन्हैया यादव,महेंद्र यादव,अनूप कुमार सिंह,डॉ. दुर्गा प्रसाद गौतम,महेंद्र यादव,अरविंद कुमार सिंह एवं विशाल सिंह विक्की को शामिल किया गया था।

















