जिला खनन अधिकारी घूसखोरी में फंसे

जिला खनन अधिकारी घूसखोरी में फंसे

# 2 ट्रकों को छोड़ने के लिए वसूले 2 लाख 70 हजार रुपये, सहयोगियों पर भी केस

चंदौली।
तहलका 24×7
              अवैध वसूली को लेकर चंदौली एक बार फिर सुर्खियों में है, इस बार जिला खनन अधिकारी गुलशन कुमार का नाम सामने आया। सकलडीहा कोतवाली में गुलशन सहित दो-तीन अन्य लोगों के खिलाफ अवैध वसूली और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि खनन अधिकारी की मिलीभगत से दो ट्रकों को छोड़ने के लिए दो लाख 70 हजार रुपए की वसूली की गई।
शिकायतकर्ता ने घूस मांगने का ऑडियो भी पुलिस को सौंपा, जिसके बाद केस दर्ज करने की कार्रवाई की गई। इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं, जिला खनन अधिकारी छुट्टी पर आगरा स्थित अपने घर चले गए हैं। पुलिस जांच कर रही है। वसूली की यह घटना 17 जून की बताई जा रही है। गाजीपुर के दबोवपुर, सैदपुर निवासी बृजेश यादव की चार ट्रकें गिट्टी लेकर चंदौली से गुजर रही थीं, रास्ते में सकलडीहा चौराहे के पास धानापुर रोड पर कुछ लोगों ने इन ट्रकों को रोक लिया।
शिकायतकर्ता बृजेश ने पुलिस को बताया कि दो ट्रकों को छोड़ने के लिए उनसे 2 लाख रुपए वसूले गए, जबकि बाकी दो ट्रकों को सीज करने की योजना थी। इसी बीच जिला खनन अधिकारी के कथित सहयोगी रमेश यादव के कहने पर बृजेश ने 70 हजार रुपए और भिजवाए, जिसके बाद दो ट्रकों को भी छोड़ दिया गया।
घूसखोरी के शिकार बृजेश ने एडीजी जोन वाराणसी पीयूष मोडिया के पास शिकायत की। बृजेश ने घूस मांगने का ऑडियो भी रिकॉर्ड कर लिया था, इसे भी एडीजी को सौंपा।
एडीजी के निर्देश के बाद सकलडीहा पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया। इसके बाद एक आरोपी को क्राइम ब्रांच ने हिरासत में लिया। मुख्य आरोपी खनन अधिकारी गुलशन कुमार छुट्टी पर चले गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मामले में सीओ रघुराज ने बताया कि मामले की प्राथमिक जांच चल रही है। ऑडियो और अन्य साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। बृजेश यादव की ओर से जमा कराए गए रिकॉर्डिंग और ट्रक नंबरों की भी पुष्टि की जाएगी।
Previous articleबहू बनी मौत: तीन शादियां, एक हत्या, चौथे शिकार की तैयारी, सास को बाथरूम में उतारा मौत के घाट
Next articleउप चुनाव: कडी विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी की जीत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?