जीआरपी ने लापता युवक को परिजनों से मिलवाया
शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
पुलिस महानिदेशक रेलवे लखनऊ के निर्देशन में चल रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत जीआरपी टीम ने शनिवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2/3 पर एक मंदबुद्धि युवक को घूमते पाया। पूछताछ में युवक की पहचान करण कुमार (18) पुत्र सुरेंद्र महतो निवासी बिहिया आरा बिहार के रुप में हुई।

युवक के पास परिवार का कोई संपर्क नंबर नहीं था। जीआरपी प्रभारी अश्विनी कुमार पटेल ने उचित माध्यम से संपर्क कर युवक की मां रीमा देवी और बहन रजिया से संपर्क कराया। बाद में युवक को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया।
















