जीरो डोज टीकाकरण कार्यक्रम के तहत सीएमओ ने की बैठक 

जीरो डोज टीकाकरण कार्यक्रम के तहत सीएमओ ने की बैठक 

खेतसराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार
तहलका 24×7
               राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम केन्द्र व राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, जिसके तहत टीकाकरण के माध्यम से जच्चा-बच्चा व किशोर किशोरियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखा जाता है। उक्त कार्यक्रम के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. लक्ष्मी सिंह ने शनिवार को ब्लाक सभागार में बैठक कर टीकाकरण की रुपरेखा तय की।
गौरतलब है की टीकाकरण के माध्यम से देश दो घातक व ला इलाज बीमारियों चेचक और पोलियो से मुक्त हो चुका है। बच्चों में बीमारियों का खतरा न बढ़ने पाए, इसी क्रम में यूनिसेफ आडरा गावी जीरो डोज कार्यक्रम के तहत जन जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि बच्चों को 12 जानलेवा बीमारियों जिसमें टीबी, हेपेटाइटिस बी, पोलियो, काली खांसी, गल घोंटू, टेटनेस, हिमोफिलस इन्फ्लूएंजा टाइप बी, निमोनिया, डायरिया, खसरा, रूबेला, दिमागी बुखार आदि बीमारियों से टीकाकरण के माध्यम से आसानी से बचाव किया जा सकता है।
जिस प्रकार सभी ने अपने सहयोग से भारत को पोलियो मुक्त किया उसी प्रकार इस राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम में सहयोग करें।यूनिसेफ के रीजनल कोऑर्डिनेटर प्रदीप ने अपील की कि पूर्व की भांति सभी का सहयोग व समर्थन आवश्यक है, बिना समर्थन व सहयोग के कार्यक्रम की सफलता नामुमकिन है। इसी क्रम में कम्युनिटी से आए मो. सैयद तारिक ने कहा कि हम टीकाकरण के पूर्व मस्जिद से ऐलान करने में सहयोग करेंगे और सभी अन्य मौलवी व ईमाम से सहयोग की अपील करेंगे।
खंड विकास अधिकारी पीयूष त्रिपाठी ने बताया कि टीकाकरण सत्र का आयोजन प्रति ग्राम पंचायत में पंचायत भवन प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र में होगा।जन जागरूकता के लिए सचिव, ग्राम प्रधान आदि के माध्यम से करवाने का आश्वासन दिया। डॉ. आबिद खान ने सुझाव दिया कि सोशल मीडिया पर टीकाकरण का प्रचार प्रसार किया जाए तो परिवार जागरुक होकर टीकाकरण करवा सकते हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अपील की कि आप सभी लोग अपने क्षेत्र में प्रभावशाली व्यक्ति हैं, इसका लाभ समुदाय के लोगों को मिलना चाहिए। अपने स्तर से अपने समुदाय में टीकाकरण के प्रति झिझकने वाले परिवार से बात करके टीकाकरण कराने में सहयोग करें। टीकाकरण कार्यक्रम ग्राम पंचायत स्तर पर समुदाय आधारित प्रत्येक बुधवार और शनिवार को आयोजित किया जाता है, टीकाकरण की सेवाएं सरकार द्वारा आपके घर के बेहद नजदीक उपलब्ध कराई जाती है, जिससे कि टीका लगवाने के लिए आपको कहीं दूर न जाना पड़े और आने-जाने पर कोई खर्चा ना हो।
आपको टीकाकरण करने हेतु लंबा इंतजार ना करना पड़े टीकाकरण के साथ ही मुफ्त टीकाकरण कार्ड उपलब्ध कराया जाता है। जिसमें टीकाकरण का विवरण अंकित रहता है और आगामी टीका कहीं भी लगवा सकते हैं। इसके बाद भी बहुत सारे लोग जानकारी के अभाव में बच्चों का टीकाकरण सही समय पर नहीं करवाते।बैठक में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सूर्य प्रकाश यादव, आशुतोष शुक्ला, आलोक राय, विप्लव यादव, सुजीत मौर्य, राहुल यादव, अंजना, बीएमसी अवधेश तिवारी, बृजेश वर्मा आदि उपस्थित थे।
Previous articleपीडीए जलकलश यात्रा का हुआ स्वागत
Next articleछिनैती की रकम के साथ आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?