जेसीआई सिटी ने किया कम्बल वितरण 

जेसीआई सिटी ने किया कम्बल वितरण 

शाहगंज, जौनपुर। 
विजय यादव 
तहलका 24×7
             सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज सिटी द्वारा रविवार को भीषण ठंड के मद्देनज़र “राहत निःशुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था द्वारा 450 जरुरतमंदों को कंबल वितरित किए गए, जिससे उन्हें कड़ाके की ठंड से राहत मिली। इस सेवा कार्य के माध्यम से जेसीआई शाहगंज सिटी ने मानवता, संवेदना और सामाजिक दायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रुप में जेसीआई इंडिया ज़ोन 3 के पूर्व मंडलाध्यक्ष राधे रमण जायसवाल, उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी, शाहगंज उद्योग व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल रहे।
इसके अलावा संस्था के पूर्व अध्यक्षों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।अतिथियों द्वारा स्वयं जरुरतमंदों को कंबल वितरित कर सेवाभाव का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जेसीआई अध्यक्ष जेएफएम विवेक सोनी ने की। उन्होंने संस्था के सेवा कार्यों की निरंतरता बनाए रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं सेवा कार्यों की सराहना करते हुए संस्था को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर सचिव जेसी रवि अग्रहरी, सह-कार्यक्रम संयोजक जेसी नवीन मोदनवाल, जेसी वीरेन्द्र जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष डॉ. राजकुमार मिश्रा, कैलाश नाथ जायसवाल, लालचंद यादव, रविकांत जायसवाल, दिवाकर मिश्र, दीपक जायसवाल, मनोज पांडेय सहित संस्था के अनेक पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
Previous articleपिता की पुण्यतिथि पर गरीबों में कंबल वितरण
Next articleफिर जेल से बाहर आएगा रेप व हत्या का आरोपी गुरमीत राम रहीम, 40 दिन की पैरोल मिली
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?