जो सरकार देगी हमारी हिस्सेदारी, हमारा समर्थन उसके साथ- पसमांदा समाज
लखनऊ।
फैज़ान अंसारी
तहलका 24×7
स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगाँठ के अवसर पर भारतीय पसमांदा समाज के कार्यालय का उद्घाटन करते हुए अध्यक्ष मकसूद अंसारी ने कहा कि हमारा समाज अति पिछड़े वर्ग से ताल्लुक रखता है, सभी सरकारों ने हमें सिर्फ अपने वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है मगर अब ऐसा नही होगा, जो सरकार हमें शासन में हिस्सेदारी देगी हम उसे ही वोट करेगें।हमारी सरकार से मांग है कि हमारे समाज के लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार में कम से कम 50 फीसदी का रिजर्वेशन दे।


















