जौनपुर : 1.2 किलो अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
जलालपुर। दीपक श्रीवास्तव तहलका 24×7 अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम एंव मादक पदार्थों की बिक्री पर रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी केराकत के निर्देशन में थाना जलालपुर पुलिस ने त्रिलोचन बाजार पुलिया पर चेकिंग कर रही है तभी मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भाऊपुर के तरफ से एक व्यक्ति नजायज गांजा लेकर त्रिलोचन बाजार की तरफ आने वाला है। सूचना पर विश्वास कर पुलिस बल द्वारा मुखबिर के इशारे पर रायगंज (कुसाव) बाजार पुल के पास से एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम प्रमोद सिंह पुत्र स्व. श्याम नरायन सिंह ग्राम जगापुर थाना जलालपुर जौनपुर बताया, जिसके कब्जे से एक थैला में 1.200 किग्रा नाजायज गांजा बरामद हुआ। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया।