जौनपुर : 10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
गौरा बादशाहपुर। दीपक श्रीवास्तव तहलका 24×7 गौरा पुलिस ने 10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया।
गौरा बादशाहपुर पुलिस मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हनुमान मंदिर के पास से मंगलवार की रात लगभग 8 बजे एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर जब तलाशी लिया गया तो उसके पास से एक डिब्बे में 10 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। गिरफ्तार किया गया अभियुक्त दीपक प्रजापति पुत्र हरिशंकर गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के बमैला गांव का निवासी है।