30.1 C
Delhi
Monday, May 6, 2024

जौनपुर : 12 दिसंबर को नामांकन, 20 को होगा पंचायत उपचुनाव

जौनपुर : 12 दिसंबर को नामांकन, 20 को होगा पंचायत उपचुनाव

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                   जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने ग्राम पंचायतों के रिक्त पदों पर उप चुनाव के लिए तिथि जारी कर दी है। इसमें 12 दिसंबर को नामांकन व 20 दिसंबर को मतदान होगा। एक प्रधान व 88 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव कराया जा रहा है।
12 दिसंबर को ब्लाक पर नामांकन सुबह 10 से चार बजे तक होगा। नामांकन पत्रों की समीक्षा 13 दिसंबर को सुबह 10 बजे से समाप्ति तक, 14 दिसंबर को 10 से अपराह्न तीन बजे तक नाम वापसी, उसी दिन चुनाव चिन्ह आवंटन होगा। 20 दिसंबर को प्रात: आठ से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। 21 दिसंबर को प्रात: आठ बजे से कार्य समाप्ति तक मतगणना कराई जाएगी। सुइथाकलां के मयारी गांव में प्रधान हरिश्याम के 19 जून को निधन से यह सीट खाली हो गई थी। यह सीट अनुसूचित जाति की बताई जा रही है। वहीं अन्य जगहों पर ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए कई जगहों पर पहले भी नामांकन न होने से सीटें खाली रह गईं तो कई जगहों पर सदस्यों के निधन पर चुनाव कराया जा रहा है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37251334
Total Visitors
653
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज 

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7                सामुदायिक स्वास्थ्य...

More Articles Like This