29 C
Delhi
Thursday, May 2, 2024

जौनपुर : 20 लीटर शराब के साथ दो आरोपित गिरफ्तार

जौनपुर : 20 लीटर शराब के साथ दो आरोपित गिरफ्तार

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                 पुलिस ने सोमवार की रात सोंगर ईंट भट्ठे के समीप से शराब के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 20 लीटर अवैध शराब बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के मुकदमा दर्ज कर मंगलवार को चालान न्यायालय भेज दिया।
थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय के अनुसार रात्रि साढ़े आठ बजे वह हमराह उप निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, कांस्टेबल दिनेश यादव और राजकुमार यादव के साथ गश्त पर थे। इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि सोंगर ईंट भट्ठे के पास अवैध शराब का कारोबार चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दो आरोपितों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपितों ने अपना नाम मलीराम पुत्र मातवा निवासी ग्राम जलकीपानी थाना चुरा जिला गरियाबंद, छतीसगढ़ और रूपधर माझी पुत्र मनीराम निवासी ग्राम कांकीरमंजी थाना और जिला नापड़ा, उड़ीसा बताया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37192302
Total Visitors
1094
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान तहलका 24×7 नगर के आजमगढ़ रोड निवासी,...

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7              ...

More Articles Like This