जौनपुर : 20 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
जलालपुर थाना अंतर्गत पुलिस ने रविवार रात 20 हजार रूपये का इनामियां लूट व गैगेस्टर का वांछित अभियुक्त को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है।इसके कब्जे से तमंचा कारतूस चोरी की बाइक व गांजा बरामद किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय शाहनी द्वारा अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा0 संजय कुमार के निर्देशन एंव क्षेत्राधिकारी श्री शुभम तोदी केराकत के नेतृत्व में जलालपुर की टीम द्वारा लूट व गैगेस्टर का 20 हजार रूपये का इनामिंया वांछित अभियुक्त बृजेश राजभर पुत्र प्यारेलाल राजभर निवासी करीमुल्लापुर थाना शादियाबाद जनपद गाजीपुर को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार पुलिस टीम द्वारा रविवार रात्रि गस्त के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि लूट व गैगेस्टर का वांछित अभियुक्त परदेश भागने की फिराक मे है और अगर जल्दी की जाय तो उसको पकड़ा जा सकता है।


















