जौनपुर : प्रतापगढ़ की घटना से आक्रोशित तहसील कर्मियों ने तालाबंदी कर किया प्रदर्शन
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
प्रतापगढ़ में मारपीट और दुर्व्यवहार से तहसील कर्मचारी की हुई मौत पर स्थानीय तहसील के कर्मचारियों में काफी आक्रोश देखा गया। सोमवार को कर्मचारी संगठनों में बाबू, अनुसेवक व अमीन आदि संगठन शामिल रहे। सभी प्रतापगढ़ की लालगंज तहसील के नायब नाजिर की पीट पीटकर हत्या करने के मामले में आरोपित एसडीएम के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की।

शाहगंज तहसील कर्मचारी संघ के अध्यक्ष दीपचंद्र सोनकर ने कहा कि लालगंज में हुई घटना निंदनीय जो मानवता को शर्मसार करने वाली है। उन्होंने कहा कि सरकार को तत्काल आरोपित एसडीएम की गिरफ्तारी कराना चाहिए।बता दें कि लालगंज तहसील के नायब नाजिर सुनील कुमार शर्मा के बेटे ने बीते 31 मार्च को एसडीएम ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह पर उनके पिता की पीट पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया था। अस्पताल में भर्ती नायब नाजिर की शनिवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई थी। यूपी सरकार ने आरोपित एसडीएम को सस्पेंड करने का आदेश भी दिया।


















