29 C
Delhi
Thursday, May 9, 2024

जौनपुर : 2024 की प्रचंड जीत के लिए अभी से भाजपा मिशन मोड पर 

जौनपुर : 2024 की प्रचंड जीत के लिए अभी से भाजपा मिशन मोड पर

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
              विपक्षी दल जहां अभी विधानसभा चुनाव में हार की समीक्षा में ही लगे हैं, वहीं भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए बनाए गए रोडमैप पर काम भी शुरू कर दिया है। पार्टी ने हर लोकसभा क्षेत्र में 225 से 250 तक कमजोर बूथ चिन्हित भी कर लिए। इसी क्रम में भाजपा के नव निर्मित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में सदर विधानसभा की बैठक सम्पन्न हुई। जिसके मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा प्रभारी बृजेन्द्र राय उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि ने कहा कि हर लोकसभा क्षेत्र में कमजोर बूथ चिन्हित कर हर सीट पर 100 कमजोर बूथों की जिम्मेदारी पार्टी के लोकसभा सदस्य या राज्यसभा सदस्य को सौंपी गई है जबकि उस क्षेत्र के विधायक व जहां विधायक नहीं हैं, वहां विधान परिषद सदस्य को 25 बूथ दिए गये है। वरिष्ठ पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपकर बूथों को मजबूत करने के लिए संगठनात्मक गतिविधियां की जाएंगी। पार्टी की रणनीति है कि लोकसभा चुनाव के पहले इस प्रक्रिया को कई बार अपनाया जाए, ताकि 75 सीटों के लक्ष्य को पाया जा सके।

उक्त अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, लोकसभा संयोजक, सुबाष कुशवाहा, सुरेंद्र सिंघानिया, रविंद्र सिंह राजू दादा, रोहन सिंह, अमूल्य श्रीवास्तव, नवीन मोदनवाल, दीपक पांडेय, बृजमोहन शुक्ला, रविकांत सिंह, श्रीमती मिलन श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, धर्मेंद्र मिश्रा, राजेश गुप्ता, मनीष सोनकर, कमलेश मिश्रा, मनीष गुप्ता, उपेंद्र मिश्रा, प्रफुल्ल मौर्या उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37301169
Total Visitors
691
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

एनडीए सरकार का इस बार हो जाएगा पतन : अशोक सिंह

एनडीए सरकार का इस बार हो जाएगा पतन : अशोक सिंह # भाजपा सरकार ने युवाओं को बेरोजगारी के दलदल...

More Articles Like This