जौनपुर : 25 दिसंबर बड़े दिन का परिचायक, करे तुलसी पूजन- महंत हरिओम महाराज
# चार किलोमीटर लंबी शोभा यात्रा बनी आकर्षण का केंद्र
थानागद्दी।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
हिंदू समाज क्रिसमस डे मनाने से बचे, 25 दिसंबर बड़ा दिन का परिचायक है। इसे तुलसी पूजन दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए। हमे अंग्रेजों के त्योहार की जगह हिदुओ के त्यौहार पर विशेष बल देना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ियों में हिंदुत्व की भावना दिखाई पड़े उक्त बातें केराकत के उदयचंदपुर स्थित देवदत्त गैस एजेंसी के परिसर में तुलसी पूजन व शोभायात्रा के मुख्य अतिथि के रूप में झांसी के सिद्धेश्वर पीठ के महंत हरिओम महराज ने कही।

रविवार की दोपहर गोमतेश्वर महादेव केराकत से सम्भल ब्रम्ह बाबा थानागद्दी तक चार किलोमीटर की शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। जयकारे के साथ शोभा यात्रा देवदत्त गैस एजेंसी उदयचंदपुर परिसर में जाकर समाप्त हुई। शोभा यात्रा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हिन्दुओ को संगठित होकर अपने संस्कृति को बचाने के लिए अंग्रेजों के त्यौहार से बचना चाहिए। घरों में प्रतिदिन तुलसी पूजन करने चाहिए साथ ही माता पिता के पैर पूजा करनी चाहिए। आयोजक मुकेश सिंह ने आभार जताया तथा संचालन प्रेमचंद दुबे ने किया।
















