जौनपुर : 27 हजार नकदी सहित एक लाख के गहने चोरी
# गांव के ही दो युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर
खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
क्षेत्र अंतर्गत दौलतपुर पिलकिछा गांव में बुधवार की रात खा पीकर घर के बाहर सो रहे परिवार के कमरे का ताला तोड़ चोर भीतर रखा बाक्स उठा ले गये। आरोप है कि उसमें 27 हजार नकदी सहित एक लाख से अधिक कीमत के सोने चाँदी के गहने रखे हुए थे। पीड़ित ने गांव के ही दो युवको के खिलाफ नामजद तहरीर थाने में दी है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।


















