जौनपुर। रवि शंकर वर्मा तहलका 24×7 ध्वनि प्रदूषण कम करने लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पिछले 24 घंटे के दौरान खेतासराय थाना क्षेत्र के 65 धार्मिक स्थानों से लाउडस्पीकर हटाए गए। इसके अलावा इतने ही स्थानों पर लाउडस्पीकर की आवाज कम की गई।
खेतासराय थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय ने बताया कि मानीकलां और खेतासराय कस्बे में धर्मगुरुओं के साथ बैठक करके उन्हे शासन के आदेश की जानकारी दी गई है। किसी नए धार्मिक स्थान पर लाउड स्पीकर लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। जहां पहले से लगे है वहां इस तरह लगाए जाएं की उनकी आवाज परिसर के बाहर न जाए।
वहीं मुफ्तीगंज चौकी प्रभारी सुनील यादव ने बृहस्पतिवार को शासनादेश के तहत क्षेत्र में पड़ने वाले सभी मंदिरों एवं मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतारने का कार्य पूरा कर लिया है। इसमें राम जानकी मंदिर, शिव मंदिर, हनुमान मंदिर, जामा मस्जिद एवं नूरी मस्जिद आदि के लाउडस्पीकर उतरवा लिया गया है। इसमें उप निरीक्षक शेष नाथ सिंह, जयप्रकाश यादव, भूपेश कुमार, अजय कुमार आदि लोग शामिल रहे।