जौनपुर : अंधेरे से प्रकाश की ओर ले जाने का मार्ग है शिक्षा- श्रीप्रकाश राय

जौनपुर : अंधेरे से प्रकाश की ओर ले जाने का मार्ग है शिक्षा- श्रीप्रकाश राय

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                श्री रामदेव विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल गुरैनी में बीते मंगलवार को शैक्षिक सत्र 2021-22 में उत्तीर्ण होने के उपलक्ष्य में विद्यालय में अंकपत्र व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्यातिथि के रूप में खेतासराय थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय व विशिष्ट अतिथि के रूप में नामित सभासद मनीष गुप्ता रहे।उक्त विद्यालय के कार्यक्रम में प्रत्येक कक्षा में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को थानाध्यक्ष ने अंकपत्र देकर पुरस्कृत किया।

थानाध्यक्ष के हाथों पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। पुरस्कार वितरण के पश्चात महिला कांस्टेबल ने मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को जागरूक भी किया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष रामदेव गुप्ता, प्रधानाचार्य सरोज यादव, डॉ अमलेंद्र, चंद्र शेखर, रामयश, आरती, रिया, विद्यालय के समस्त अध्यापक सहित बच्चों के अभिभावक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में पधारें सभी के प्रति प्रबंधक दीपक गुप्ता ने आभार प्रकट किया।
Previous articleजौनपुर : खुटहन से भी आतंकी मुर्तजा के तार जुड़े होने की उड़ती रही अफवाहे
Next articleजौनपुर : औचक निरीक्षण में 58 नपा कर्मी मिले अनुपस्थित
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?