23.1 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

जौनपुर : अज्ञात पिकअप की चपेट में आने से शिक्षक की दर्दनाक मौत

जौनपुर : अज्ञात पिकअप की चपेट में आने से शिक्षक की दर्दनाक मौत

# खुटहन प्राथमिक विद्यालय प्रथम में थे शिक्षक, सीएचसी पर पहुंचे दर्जनों शिक्षक

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
               क्षेत्र अंतर्गत बदलापुर-शाहगंज मार्ग स्थित शाहपुर गांव के समीप गुरुवार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 42 वर्षीय शिक्षक सुभाष सरोज निवासी चारो थाना महराजगंज की दर्दनाक मौत हो गयी। वह घर से सुबह साढ़े सात बजे खुटहन प्राथमिक विद्यालय प्रथम में पढ़ाने जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही दर्जनों शिक्षक सीएचसी बदलापुर पहुंच गये। मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
शिक्षक सुभाष सरोज गुरुवार की सुबह घर से बाइक से विद्यालय जा रहे थे जैसे ही वह शाहपुर गांव स्थित पेट्रोल पम्प से सौ मीटर पहले पहुंचे थे कि पीछे बदलापुर से शाहगंज की तरफ जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वह गिरकर वह अचेत हो गये। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल शिक्षक को सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन सीएचसी पहुंच गये। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था। मां ऊमराजी देवी व पत्नी मालती देवी का रो रोकर बुरा हाल है। मौत की खबर मिलते ही बीईओ खुटहन अरुण यादव, बदलापुर के नरेन्द्रदेव मिश्र, महराजगंज के बसन्त शुक्ला व शिक्षक संघ खुटहन व बदलापुर के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गये।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37198780
Total Visitors
660
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान तहलका 24×7 नगर के आजमगढ़ रोड निवासी,...

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7              ...

More Articles Like This