जौनपुर : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत

जौनपुर : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत

खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
                बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के देव रामपुर गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। घटना शुक्रवार सुबह की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ग्राम सम्मनपुर थाना खुटहन निवासी रामकृष्ण 45 अपने पिता रमेश चन्द्र तिवारी 65 वर्ष को बाइक पर बैठा कर डमरुआ अपनी रिश्तेदारी शोक संवेदना व्यक्त करने जा रहे थे। वह जैसे ही घनश्यामपुर के आगे देव रामपुर गांव के समीप पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक का संतुलन नहीं संभाल सके और तेज रफ्तार होने के कारण बाइक भोला यादव के घर के सामने पेड़ से जा भिड़ी। जिससे दोनों पिता-पुत्र बाइक से गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायला अवस्था में उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से एम्बुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहाँ डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया।
Previous articleजौनपुर : पुलिस मुठभेड़ में दो इनामिया बदमाश को लगी गोली, एक फरार
Next articleगाजीपुर : पूर्व फ़ौजी के निर्माणधीन बाउंड्री वॉल को मनबढ़ो ने ढहाया
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?