जौनपुर : अतिक्रमण हटाने के लिए चला चेतावनी अभियान

जौनपुर : अतिक्रमण हटाने के लिए चला चेतावनी अभियान

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                   नगर में अतिक्रमण को लेकर उप जिलाधिकारी नीतीश कुमार के नेतृत्व में गुरुवार दोपहर नगर भ्रमण कर अपना अतिक्रमण खुद हटाने का निर्देश दिया। ऐसा न करने वालों पर कार्रवाई किए जाने और पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाने पर जुर्माना वसूली की चेतावनी दी। प्रशासन के फरमान के बाद लोग अपना अतिक्रमण खुद हटाते दिखे।
उप जिलाधिकारी नीतीश कुमार, क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद प्रदीप गिरी, इंस्पेक्टर नगर पालिका सुरेंद्र शर्मा, प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्य पुलिस बल के साथ नगर के कोतवाली रोड स्थित सब्जी मंडी, घास मंडी, मुख्य मार्ग, डाक खाना तिराहा, जेसीज चौक, गल्ला मंडी, कलेक्टरगंज आदि बाजारों में भ्रमण कर ऐलान किया कि नगर पालिका की नाली के अंदर ही दुकानदार रहें। नाली के आगे सड़क पर किए गए अतिक्रमण और बाहर लगाए गए टीन शेड आदि को 24 घंटे के भीतर स्वयं हटा लें। कहा प्रशासन की तरफ से शनिवार से अभियान के दौरान जिन दुकानदारों, घरों, ठेले, खोमचे वालों द्वारा अतिक्रमण किया मिलता है तो उसके हटाने पर जुर्माना एवं संबंधित धाराओं के तहत मुक़दमे की कार्रवाई की जाएगी।
फ़िलहाल प्रशानिक आदेश के बाद कोतवाली रोड के कुछ दुकानदार अपना अतिक्रमण हटाते हुए दिखे। बताते चलें कि कोतवाली रोड, कलेक्टरगंज में जहां दुकानदारों द्वारा सड़क पर अतिक्रमण कर जाम की समस्या पैदा की जा रही है। वहीं गल्ला मंडी के दुकानदार अपनी दुकानों के सामने पूरे पूरे दिन भारी वाहनों को खड़ी करके जाम का कारण बनते हैं। आमजन का मानना है कि प्रशासन यदि सख्ती के साथ अभियान चलाए और बराबर इसकी देख-रेख होती रहे तो जाम की समस्या से कुछ राहत जरूर मिलेगी।
Previous articleजौनपुर : शिक्षा ही इंसान को इंसान बनाती है- डॉ महफूज़
Next articleजौनपुर : जमीनी विवाद में हुई मारपीट, तीन घायल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?