जौनपुर : अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट ने क्षयरोगियों को वितरित किया पौष्टिक आहार
# धर्मापुर ब्लॉक के क्षयरोगियों को अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट परिवार ने लिया गोद
धर्मापुर।
हरिओम सहाय
तहलका 24×7
अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट परिवार द्वारा धर्मापुर ब्लाक में चिन्हित सभी क्षयरोगियों को गोद लिया गया। उनके द्वारा क्षेत्र के टीबी रोगियों को प्रतिमाह पौष्टिक आहार किट का वितरण भी किया। संकल्प लिया कि इनकी देख-रेख की जिम्मेदारी हमारी रहेगी। इस सम्बन्ध में एक कार्यक्रम का आयोजन रविवार को मालती देवी शिक्षण संस्थान धर्मापुर ब्लॉक पर किया गया।

कार्यक्रम के विषय पर जानकारी देते हुये ट्रस्ट की अध्यक्षा उर्वशी सिंह ने बताया कि हमारा प्रयास प्रधानमंत्री भारत सरकार के 2025 तक भारत से क्षय रोग उन्मूलन के लक्ष्य को निर्धारित किया गया है। प्रत्येक टीबी रोगी को दवाइओ के साथ साथ कुछ पोषण सामग्री की आवश्कता होती है, हम टीबी मरीजों को पोष्टीक सामग्री जैसे- गुड़, मूंगफली, दाना दाल, भुना चना सत्तू, बोर्नबीटा के साथ साथ सोयाबीन उपलब्ध करा रहे हैं। एक माह तक मरीज को देने के बाद हम उसकी मॉनिटरीग भी करेगें कि क्या मरीजो की दी जाने वाली पोषण सामग्री का लाभ उन्हे हो रहा है इसका पता हम मरीजो के वजन/बीएमआई (बॉडी मास इन्डिकेटर से लगायेगें। इसकी शुरूआत हमने धर्मापुर ब्लॉक से शुरू कर दिया है।



















