जौनपुर : अनुसूचित जाति बन जाबकार्ड का अनुचित लाभ उठाने का आरोप

जौनपुर : अनुसूचित जाति बन जाबकार्ड का अनुचित लाभ उठाने का आरोप

खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
                 क्षेत्र अंतर्गत बड़नपुर गाँव में एक सुविधा सम्पन्न सामान्य जाति के ब्यक्ति द्वारा दलित बन जाब कार्ड के माध्यम से हजारों रूपये का भुगतान करा लेने का आरोप ग्रामीणो ने लगाया है। उनके द्वारा शनिवार को बीडीओ को एक शिकायती पत्र देकर प्रकरण की जांच कराने की मांग की गई है।

वहीं लाभार्थी का कहना है कि वह किसी सरकारी लाभ के पद पर नहीं है। उसका जाबकार्ड बना है उसने मजदूरी किया है जिसका भुगतान उसे दिया गया है। रही बात अनुसूचित जाति बनने की तो इसके विषय में हम खुद नहीं जानते कि ऐसा क्यों और किसने किया। उसके खिलाफ हम खुद न्यायालय जायेगे।गाँव निवासी अरविंद सिंह, धीरेंद्र सिंह, शरद सिंह, मनोज सिंह आदि का आरोप है कि गाँव के शिवाकर उपाध्याय जो कि सुविधा संपन्न परिवार के है।

वह अनुसूचित जाति का फर्जी प्रमाण पत्र बनवाकर जाबकार्ड धारी बन गए। बगैर काम किए प्रधान व सचिव की मिली भगत से हजारों रूपये भुगतान भी ले लिए। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी वीरभानु सिंह ने कहा कि जाबकार्ड हर गरीब परिवारो का बनाया जा सकता है। चाहे वह किसी भी जाति वर्ग का हो। रही बात सामान्य से अनुसूचित जाति में फर्जी तरीके से शामिल होने की, इसकी जांच कराकर दोषियो के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
Previous articleजौनपुर : गैस सिलेंडर से लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Next articleजौनपुर : सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चलाया गया अभियान
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?