जौनपुर : अन्ना के साथ दर्जनों आंदोलनकारियों ने जमकर किया प्रदर्शन

जौनपुर : अन्ना के साथ दर्जनों आंदोलनकारियों ने जमकर किया प्रदर्शन

# खोली रेल शासन की पोल, टिकट नहीं मिलता सुदनीपुर स्टेशन पर

# 15 नवंबर को होगा मड़ियाहूं रेलवे स्टेशन पर रेल रोको आंदोलन

मड़ियाहूं।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
         क्षेत्र अंतर्गत सुदनीपुर हाल्ट रेलवे स्टेशन पर आज जज सिंह अन्ना के साथ सैकड़ों आंदोलनकारियों ने जमकर प्रदर्शन किया और सुदनीपुर स्टेशन की दुर्दशा पर अपनी मांगे रखी। सुदनीपुर का जर्जर टिकट बुकिंग घर किसी भी समय ढह सकता है।
आंदोलनकारियों ने कहा कि सुदनीपुर हाल्ट रेलवे स्टेशन पर हमें कभी टिकट नहीं मिलता और हम बिना टिकट जाने को मजबूर होते हैं और हम रेलयात्रियों को जौनपुर इलाहाबाद में बिना टिकट पकड़े जाने पर भारी जुर्माना देना पड़ता है। सुदनीपुर स्टेशन पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं है। कभी सुदनीपुर बीआईपी हाल्ट स्टेशन था।
आन्दोलनकारियों ने 15 नवंबर को रेल रोको आंदोलन की घोषणा कर मांग किया है कि मड़ियाहूं रेलवे स्टेशन पर सुहेलदेव एक्सप्रेस 22433/22434 के ठहराव की तत्काल जरूरत है। जौनपुर प्रयागराज संगम को सुबह जौनपुर से पुराने समय चलाने जाय एंव प्रयागराज संगम से जौनपुर के लिए ट्रेन चलाने की मांग की।
Previous articleजौनपुर : उच्च गुणवत्ता सोलर सेल पर जर्मनी में शोध करेंगे पीयू के डॉ. धीरेंद्र चौधरी
Next articleजौनपुर : आधा कुंतल प्रतिबंधित मांस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?