40.1 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

जौनपुर : अबूझ हालत में आग लगने से हजारों की क्षति, गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख

जौनपुर : अबूझ हालत में आग लगने से हजारों की क्षति, गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख

नेवढ़िया।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                थाना क्षेत्र के उत्तरपट्टी (परगसहा) गांव में गुरुवार की रात आग लगने से गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

जानकारी के अनुसार उत्तरपट्टी गांव निवासी महेंद्र प्रजापति के टीन शेड में गुरुवार की रात करीब 1:00 बजे के आसपास आग लग गयी। आग की लपट तेज होने पर परिजनों की नींद खुल गई परिजनों ने शोर मचाया गांव के लोग इकट्ठा हो गए। आनन-फानन में लोग आग बुझाना शुरू कर दिए और किसी ने नेवढ़िया पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी। फायर ब्रिगेड के पहुँचने के पहले टिन सेट में रखा गृहस्थी का गेहूँ, चावल, सरसों, गुड़, लकड़ी सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने किसी प्रकार आग पर काबू पाया। नेवढ़िया पुलिस ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया की राजस्व विभाग से बात करके उचित मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37225539
Total Visitors
768
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This