जौनपुर : अब्दुल अज़ीज अंसारी डिग्री कालेज में कल लगेगा वैक्सीनेशन कैम्प

जौनपुर : अब्दुल अज़ीज अंसारी डिग्री कालेज में कल लगेगा वैक्सीनेशन कैम्प

शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
                   क्षेत्र अंतर्गत मजडीहां स्थित अब्दुल अज़ीज अंसारी डिग्री कालेज में 14 जनवरी दिन शुक्रवार को कोविड-19 वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन सुबह 10 से दोपहर 12:30 तक किया गया है। इस बात की जानकारी देते हुए कालेज के प्राचार्य ने बताया कि इस कैंप में पहली डोज़ ले चुके लोग और जिनकोे अभी तक कोई भी डोज़ नहीं लगी है दोनों तरह के लोग अपना वैक्सीनेशन करवा सकते हैं।

इस कैंप में सोधी चिकित्सालय के चिकित्सक अपनी सेवा देगें और कालेज प्रशासन क्षेत्र की समस्त पात्र जनता से अपील करता है कि वे अपना वैक्सीनेशन तुरंत करा ले और अपने आस-पास के लोगों को भी इस के लिए प्रोत्साहित करें, जब तक आम जन मानस की भागीदारी नहीं होगी तब तक हम इस कोरोना रूपी राक्षस को परास्त नहीं कर सकते हैं। एक एक से दो नहीं बल्कि एक एक से ग्यारह बनाने की आवश्यकता है तभी हम अपने आने वाले कल को सुरक्षित कर पायेंगे।
Previous articleजौनपुर : नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी का हुआ भव्य स्वागत
Next articleजौनपुर : डीएम ने किया कोविड वैक्सीनेशन की समीक्षा बैठक
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?