जौनपुर : अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट में सात घायल

जौनपुर : अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट में सात घायल

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                क्षेत्र के तीन अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट की घटना में कुल सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया।नगर के भादी मुहल्ले मे रविवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई।

मारपीट की इस घटना में एक पक्ष से साहिबा (19), शाहिन (40), खुर्शीद (48) व दूसरे पक्ष से आरजू (26) एंव शहजादी (45) घायल हो गए। दूसरी घटना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव में मामूली विवाद को लेकर पड़ोसियों ने नीतू (23) को मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं तीसरी घटना निजमापुर गांव में रविवार को पड़ोसियों ने पुरानी रंजिश को लेकर अनिल बिंद (31) को मारपीट कर घायल कर दिया। सभी घायलों को उपचार के लिए स्थानीय राजकीय पुरूष चिकित्सालय लाया गया।
Previous articleजौनपुर : सिकरारा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Next articleजौनपुर : नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर रक्तदान शिविर का आयोजन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?