जौनपुर : अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में तीन घायल

जौनपुर : अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में तीन घायल

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के जौनपुर रोड स्थित आजाद फाटक समीप ठकठौलिया आ रहे अपने रिश्तेदार के साथ उक्त गांव निवासी बाइक सवार विरेन्द्र कुमार (36) पुत्र लालचंद अपने रिश्तेदार सरायख्वाजा गांव निवासी कस्तूरी लाल (25) पुत्र बचनू सोनकर समाने से जा रही तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरी घटना नगर के नोनहट्टा मोहल्ला निवासी दिलीप यादव (20) पुत्र पप्पू यादव नगर के शाहबाबा मजार समीप अनियंत्रित होकर बाइक पलटने से गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
Previous articleजौनपुर : चकरोड पटवाने के चक्कर में प्रधान पति को ग्रामीणों ने पीटा
Next articleजौनपुर : शाहगंज चेयरमैन समेत सात लोगों पर धोखाधड़ी का एक और मामला… 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?