जौनपुर : अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क दुर्घटना में चार घायल

जौनपुर : अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क दुर्घटना में चार घायल

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
                 क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात नगर से दवा लेकर बाइक से घर जा रहे बडागांव निवासी कक्कू (49) पुत्र अली हुसैन सुल्तानपुर रोड स्थित बाबूपुरवा गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने गंभीर रूप से घायल हो गए।

दूसरी ओर शुक्रवार की दोपहर मरीज देखकर अपने घर बद्दोपुर जा रहे बाइक सवार सचिन (20) पुत्र उदयराज, राजन (27) पुत्र हुम्मेलाल व विजय (27) पुत्र पन्नेलाल खुटहन रोड स्थित पूरे आजम गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना देकर उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सचिन, राजन, कक्कू की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
Previous articleजौनपुर : डिप्टी सीएम के कार्यक्रम स्थल पर भाजपा के दो नेता आपस मे भिड़े
Next articleजौनपुर : चोरी की चार बाइक संग दो गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?