जौनपुर : अलग-अलग स्थानों से दो बाइक गायब
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
केराकत में वाहन चोर एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। गुरूवार को दो अलग अलग स्थानों से दो बाइक चोरी हो गई। चार दिन पहले भी एक बाइक चोरी हो गई थी। सूचना के बाद भी कोतवाली पुलिस निष्क्रिय है जिससे लोगों में रोष व्याप्त है।

अतरौरा गांव निवासी सुरेश कुमार यादव अपनी बाइक से गुरूवार को बैंक के काम से केराकत नगर में स्थित यूनियन बैंक गए थे। उन्होंने बाइक सार्वजनिक शौचालय के पास खड़ी की और बैंक में चले गए। 20 मिनट बाद लौटे तो बाइक गायब थी। वहीं दूसरी घटना में मुफ्तीगंज के हनुआडीह गांव निवासी देवेन्द्र कुमार शर्मा अपनी पत्नी के साथ गुरूवार को बाइक से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गए थे।


















